बूथ की मजबूती से ही 2027 में मिलेगी जीत : संजय गुप्ता

बूथ की मजबूती से ही 2027 में मिलेगी जीत : संजय गुप्ता

बूथ की मजबूती से ही 2027 में मिलेगी जीत : संजय गुप्ता

प्रयागराज, 23 जुलाई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी विधानसभा में आयोजित बूथ सम्मेलन की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूत एकजुटता का परिणाम है। यह बात गुरुवार को भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सिविल लाइन स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में बूथ सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर कही।



भाजपा प्रयागराज महानगर इकाई द्वारा तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित बूथ सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर संजय गुप्ता ने सभी जिला पदाधिकारियों, 15 मंडलों के मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को सम्मेलन की सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि सभी के समर्पण और मेहनत से कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा।



इस दौरान जिला मंत्री विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, राजेश गोंड, मनोज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, गोपाल श्रीवास्तव, पीयूष जायसवाल, रवींद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की सफलता पर एक-दूसरे को बधाई दी।