प्रयागराज: भाजपा में पिछड़ा वर्ग को मिला वास्तविक सम्मान, बोलीं ज्योति सोनी

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर ओबीसी मोर्चा ने भरी हुंकार, पूरी मजबूती से मैदान में उतरने का ऐलान

प्रयागराज: भाजपा में पिछड़ा वर्ग को मिला वास्तविक सम्मान, बोलीं ज्योति सोनी

प्रयागराज, 26 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी में पिछड़ा वर्ग को संगठन और सरकार में वास्तविक सम्मान मिला है, जबकि दूसरे दलों ने उसे केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा। यह बातें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री ज्योति सोनी ने सोमवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में कहीं।

प्रथम नगर आगमन पर ज्योति सोनी का पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं और बहन-बेटियां रात में भी निर्भय होकर आवागमन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि जनता विपक्ष के भ्रम में आने वाली नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूरी ताकत के साथ पार्टी के लिए काम करेगा।

इससे पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ ज्योति सोनी को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम मौर्य ने किया।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के महानगर प्रभारी मनोज कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष राजेश निषाद, रमेश पासी, अनुज कुशवाहा, राजू पटेल, अनिकेत जायसवाल, लकी साहू, धर्मेंद्र सिंह पटेल और अंगद पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।