मथुरा में कांग्रेस के आरोपों पर BJP का पलटवार, किशन चौधरी बोले- राजनीतिक दावों की जगह आधिकारिक तथ्य रखें

भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े दावे प्रमाणित तथ्यों पर आधारित होने चाहिए।

मथुरा में कांग्रेस के आरोपों पर BJP का पलटवार, किशन चौधरी बोले- राजनीतिक दावों की जगह आधिकारिक तथ्य रखें


मथुरा, 28 सितम्बर। जिला पंचायत मथुरा के अध्यक्ष किशन चौधरी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने सोमवार शाम गोवर्धन चौराहा स्थित के.एम. रेजिडेंसी में प्रेसवार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर तीखा पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के दावों को जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास बताया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने कहा कि राजनीतिक आरोपों से अधिक महत्वपूर्ण आधिकारिक तथ्य हैं। मतदाता सूची की शुचिता और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना लोकतंत्र की मूल आवश्यकता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि चुनाव आयोग देश का महत्वपूर्ण संवैधानिक स्तंभ है। संस्थाओं पर लगाए जाने वाले आरोप प्रमाणित तथ्यों पर आधारित होने चाहिए। मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि अनावश्यक भ्रम न फैले।---