IPS आलोक सिंह बने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष
1995 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को मिली यूपीपीएससी की जिम्मेदारी; कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 23 जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल।
लखनऊ, 26 नवंबर। उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार को 1995 बैच के आईपीएस आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), प्रयागराज का नया अध्यक्ष बनाया है। वर्तमान में वह पुलिस महानिदेशक पीएसी के पद पर तैनात है।
कार्मिक अनुभाग-4 के विशेष सचिव असीम कुमार सिंह की ओर से गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई। निवर्तमान अध्यक्ष संजय श्रीनेत 21 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए थे, जिसके बाद से यह पद खाली चल रहा था। इसकी अब जिम्मेदारी आईपीएस आलोक सिंह के पास रहेगी। पद ग्रहण करने की तारीख से 23 जनवरी 2029 तक उनका कार्यकाल रहेगा।
आईपीएस आलोक सिंह अपने तीन दशक के कैरियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। गौतमबुद्धनगर के पहला पुलिस कमिश्रर बनने का भी गौरव प्राप्त है। इससे अलावा मरेठ, कानपुर समेत कई जिलों में उनकी तैनाती रही है। आलोक सिंह के नियुक्ति के बाद चार प्रमुख भर्ती संस्थानों का नेतृत्व आईपीएस अफसरों के पास होगा।