भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्म दिवस पर सुंदरपाठ और यज्ञ कर की दीर्घायु की कामना
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटा हलुआ-शरबत, हुआ सुंदरकांड पाठ
प्रयागराज, 07 मई । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं और प्रयागराज से उनका विशेष लगाव रहा है। यह बातें गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही।
उन्होंने कहा कि महानगर भाजपा परिवार उनकी दीर्घायु और आरोग्यता की कामना करता है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हलुआ, शर्बत और लस्सी का वितरण कर उत्सव मनाया।
कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर कटघर स्थित सामया देवी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। कार्यक्रम में पंडित विष्णु तिवारी के आचार्यत्व में यज्ञ संपन्न हुआ। वहीं भारद्वाज आश्रम स्थित मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
शिवकुटी, वेणी माधव, सिविल लाइन, प्रीतमनगर और विश्वविद्यालय मंडल समेत विभिन्न क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में आम लोगों के बीच शरबत और हलुआ वितरित किया गया। सिविल लाइन मंडल के कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक के पास हलुआ वितरण किया, जबकि शिवकुटी मंडल द्वारा तेलियरगंज क्षेत्र में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में रणजीत सिंह, आनंद सोनकर, मनोज श्रीवास्तव, भोला सिंह, अजय आनंद, रवि केसरवानी, डॉ. शैलेश पांडेय, विजय श्रीवास्तव, निर्दोष सिंह गोलू, अजय सिंह, भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, दीप द्विवेदी, शुभम सिंह, पार्षद नीरज गुप्ता, मंजेश श्रीवास्तव, हेमंत बनर्जी, विनोद सोनकर, सत्या जायसवाल और हिमांशु सोनकर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।