नेपाली महिला 30 लाख की अफीम के साथ गिरफ्तार

नेपाली महिला 30 लाख की अफीम के साथ गिरफ्तार

नेपाली महिला 30 लाख की अफीम के साथ गिरफ्तार

बहराइच, 17 अगस्त। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने रविवार की देर रात काे चेकिंग के दौरान एक नेपाली महिला को 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 30 लाख रुपये है।

रुपईडीहा थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 16 अगस्त को थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम कस्बा रुपईडीहा स्थित एसएसबी चेक पोस्ट के पास संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध महिला को रोककर पूछताछ और तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से 2.5 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में महिला की पहचान नेपाल की रहने वाली मनपुरा बुद्धा के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर रुपईडीहा थाने में महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।

---------------------