प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितम्बर को प्रयागराज में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम पहुंचेगे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितम्बर को प्रयागराज में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

प्रयागराज,16 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। पूरे पखवाड़े भर यानी 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में होंगे। यह जानकारी मंगलवार को भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 17 सितंबर को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल होंगे। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार प्रातः 7 बजे बालसन चौराहा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। उसके बाद 7.30 बजे भरद्वाज आश्रम में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा । तत्पश्चात " एक पेड़ मां के नाम " अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम किया जाएगा। उसके बाद अन्हा ब्लड बैंक जीएचएस स्कूल के पास रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। दोपहर 12 बजे दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ,जनप्रतिनिधियों व विचार परिवार के सभी सदस्यों से उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

सेवा पखवाड़ा अभियान का संयोजक विपुल मित्तल को बनाया गया है।

18 और 20 सितंबर को शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 21 सितंबर को भाजयुमो द्वारा नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर महानगर के सभी बूथों पर " एक पेड़ मां के नाम " व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम किया जाएगा। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा की साफ सफाई , माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान, खादी वस्त्रों की खरीदारी हेतु प्रोत्साहन का कार्यकम किया जाएगा। विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया जैसे विषयों पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गांव, विधानसभा क्षेत्र व लोकसभा क्षेत्र स्तर पर प्रस्तावित है।