अलग थाना क्षेत्राें में तीन ने की आत्महत्या, चार की संदिग्ध अवस्था में मौत
अलग थाना क्षेत्राें में तीन ने की आत्महत्या, चार की संदिग्ध अवस्था में मौत
नोएडा, 04 मई । नगर के विभिन्न थाना क्षेत्राें में बीती रात तीन लाेगाें ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली है। इसके अलावा चार अन्य लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई। पुलिस मामलाें की जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के छपरौली गांव में रहने वाले नागेंद्र चतुर्वेदी पुत्र अश्विनी चतुर्वेदी मूल निवासी जनपद कुशीनगर उम्र 33 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस दो क्षेत्र में ही रहने वाले अभिषेक पुत्र सर्वेश कुमार निवासी गांव इलाहाबास ने अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में रहने वाले संदीप उर्फ चिंटू पुत्र बधाई राम वर्मा मूल निवासी जनपद पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 24 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में रहने वाले नीलू प्रकाश उम्र 26 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इसी तरह थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाली नीलू पुत्र अमर सिंह उम्र 44 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में रहने वाले श्यामवीर सिंह उम्र 67 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर-93 में रहने वाले दीपक राम पुत्र शिव मंगल राम उम्र 43 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।