प्रयागराज में गंगा यमुना का लगातार घट रहा जलस्तर, राहत कार्य में जुटी टीमें

प्रयागराज में गंगा यमुना का लगातार घट रहा जलस्तर, राहत कार्य में जुटी टीमें

प्रयागराज में गंगा यमुना का लगातार घट रहा जलस्तर, राहत कार्य में जुटी टीमें

प्रयागराज,06 अगस्त । उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में गंगा-यमुना नदियाें के जलस्तर में बीते 24 घंटे में कमी आई है। बुधवार काे शहर व ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए नदियाें के जलस्तर में कमी राहत भरी खबर लेकर आई है। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकाें में अब संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ गई है, इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने दवा का छिड़काव करने के साथ अन्य राहत कार्य तेजी से करने के आदेश दिए

हैं।

प्रयागराज में बीते 24 घंटे में यमुना नदी के नैनी में जलस्तर 65 सेंटीमीटर घटकर 85.31 मीटर तक आ गया है। नदी के जलस्तर में कमी आने का

क्रम आज भी जारी है। यह जिला प्रशासन और बाढ़ ग्रस्त इलाकाें में रहने वाले लाेगाें के लिए फिलहाल राहत भरी है।

इसी तरह बीते 24 घंटे में गंगा नदी के फाफामऊ घाट में 35 सेंटीमीटर जलस्तर कम हुआ है। वर्तमान में 85.74 मीटर जलस्तर है। बक्सी बांध में 85.22 जलस्तर है। यहां उक्त समयांतराल के दौरान 68 सेंटीमीटर जलस्तर कम हुआ है। प्रयागराज से वाराणसी की ओर छतनाग में 84.87 मीटर पर जलस्तर है। यहां 24 घंटे में 49 सेंटीमीटर की जलस्तर में कमी आई है।

जिलाधिकारी मनीष वर्मा बाढ़ प्रभावित क्षेत्राें की लगातार निगरानी कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जलस्तर घटने बाद कहीं गंदगी नहीं रहनी चाहिए। गंदगी की सफाई के साथ ही वहां दवा का छिड़काव लगातार कराया जाए, जिससे कोई संक्रामक रोग न फैलने पाए। इसके साथ बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्य सामाग्री पहुंचाई जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें शिविरों में जाकर लोगों को आवश्यकतानुसार दवा का वितरण करें।