वाराणसी प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं को दालमंडी जाने से रोका

वाराणसी प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं को दालमंडी जाने से रोका

वाराणसी प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं को दालमंडी जाने से रोका

वाराणसी, 6 नवंबर। वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण का विरोध करने और वहां के दुकानदारों से मिलने के लिए जा रहे समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल काे प्रशासनिक अधिकारी और कैंट थाना पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद समाजवादी पार्टी से सांसद वीरेंद्र सिंह ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वाराणसी प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं को दालमंडी जाने से रोका है तो उनकी मंशा ठीक नहीं है। हम समाजवादी लोग दालमंडी की लड़ाई अब अंतिम दम तक लड़ेंगे।



सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एक प्रतिनिधिमंडल वर्तमान सरकार के बनारस के महत्वपूर्ण दालमंडी बाज़ार के चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों का जो उत्पीड़न हो रहा हैं, उनकी पीड़ा को समझने के लिए जा रहा था, परन्तु प्रशासन की मंशा यह नहीं थी कि उनकी दमनात्मक कार्यवाही का खुलासा हो सके। इसलिए एडीएम सिटी वाराणसी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ बैरिकेडिंग कर रास्ता रोका ग। इसका कारण पूछने पर झूठे व तरह-तरह के बहानेबाजी और ऊपर से निर्देश होने का बहाना बनाते रहे।

करीब एक घंटे की मुजाहिमत के बाद भी प्रशासन तैयार नहीं हुआ। बाद में 10 नवंबर तक दालमंडी में विस्तारीकरण के नाम पर एक भी हथौड़ी नहीं चलने पर सहमति बनी। इसके बाद 9 नवंबर तक दुकानदारों से मिलने का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। पुनः 10 नवम्बर को दोपहर एक बजे समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल दालमंडी के व्यापारियों के पीड़ा को समझने जाएगा।

इस दौरान मौके पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल, पूर्व विधायक समद अंसारी, प्रवक्ता संतोष यादव बबलू, नफीस अहमद, गुलसेर, सुदामा यादव, रामजनम यादव, प्रदीप जायसवाल, विष्णु शर्मा संजय मिश्र, रामबालक पटेल, दयाशंकर सिंह, ह्रदय सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।