नमो घाट पर वन्दे मातरम गीत की 150 वीं वर्षगांठ पर भाजपा करेगी सामूहिक गायन

नमो घाट पर वन्दे मातरम गीत की 150 वीं वर्षगांठ पर भाजपा करेगी सामूहिक गायन

नमो घाट पर वन्दे मातरम गीत की 150 वीं वर्षगांठ पर भाजपा करेगी सामूहिक गायन

वाराणसी, 06 नवम्बर ।भाजपा के मीडिया संयोजक काशी क्षेत्र अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के महानगर वाराणसी की ओर से 07 नवंबर को वन्दे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर सुबह 10.30 बजे नमो घाट पर वन्दे मातरम का गायन कार्यक्रम होगा। काशी के गणमान्य व्यक्ति, साहित्यकार, संगीतकार, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। वही महिलाएं एक रंग के परिधान में भाग लेकर वन्दे मातरम का गायन करेगी। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि करेंगे।