यूपी की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में फ्लोर मिलिंग उद्योग अहम, UPRFMA ने SIDBI-iGrain से किए दो MoU

लखनऊ में UPRFMA की बैठक में आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने फ्लोर मिलिंग उद्योग को किसान, रोजगार और खाद्य सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया।

यूपी की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में फ्लोर मिलिंग उद्योग अहम, UPRFMA ने SIDBI-iGrain से किए दो MoU

लखनऊ, 26 सितंबर । उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में रोलर फ्लोर मिलिंग उद्योग की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह उद्योग किसानों से लेकर उपभोक्ताओं तक खाद्य श्रृंखला की अहम कड़ी होने के साथ रोजगार और खाद्य सुरक्षा से भी सीधे जुड़ा है। यह बात प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने शनिवार को लखनऊ के एक होटल में आयोजित उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन (UPRFMA) की बैठक में कही।

बैठक में प्रदेशभर से आए फ्लोर मिलर्स, खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञों के साथ चीन, स्विट्जरलैंड और तुर्की की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मंत्री ने कहा कि बदलते दौर में फ्लोर मिलिंग उद्योग में आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत है। इससे उद्योग की क्षमता बढ़ने के साथ किसानों को भी बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा सकता है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीशचंद्र शर्मा ने किसान से उपभोक्ता तक खाद्य श्रृंखला को मजबूत करने में आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने सरकार और उद्योग जगत के बीच निरंतर संवाद तथा वितरण व्यवस्था में नई तकनीक अपनाने की आवश्यकता बताई।

सिडबी और आईग्रेन के साथ समझौते

उद्योग में आधुनिक तकनीकों के समावेश और सहयोग के नए अवसर विकसित करने के लिए UPRFMA ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) और आईग्रेन (iGrain) के साथ दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, इन समझौतों से उद्योग को वित्तीय सहयोग, तकनीकी नवाचार और कारोबारी अवसरों के विस्तार में मदद मिलने की उम्मीद है।उद्यमियों और मिलर्स को सम्मानकार्यक्रम में मदन लाल जिंदल, रामचंद्र सिंघल, प्रमोद वैश्य, राजेन्द्र प्रसाद सावरिया, संतोष अग्रवाल, बी. अशोक कुमार और टेक चंद जिंदल को सम्मानित किया गया।'फ्लोर मिलिंग लेगेसी अवार्ड' श्रेय अग्रवाल, राजीव कुमार गुप्ता और महेश प्रकाश सिंहानिया को प्रदान किया गया। वहीं 'यंग मिलर एंटरप्रेन्योर अवार्ड' भावेश कुमार गुप्ता, माधव भालोटिया और अंकित केडिया को दिया गया। सस्टेनेबिलिटी, नई तकनीक और महिला उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भी उद्यमियों को सम्मानित किया गया। महिला उद्यमिता के क्षेत्र में श्वेता जिंदल को पुरस्कार प्रदान किया गया।एसोसिएशन के लखनऊ स्थित भवन के निर्माण में विशेष योगदान देने वाले उद्यमियों को 'भामा शाह अवार्ड' से सम्मानित किया गया। इनमें दीपक कुमार बजाज, संदीप बंसल, विजय कुमार गुप्ता, श्रीकृष्ण अग्रवाल, गुरजीत सिंह, धर्मेंद्र जैन और टेक चंद जिंदल समेत अन्य उद्यमी शामिल रहे।