वाराणसी में नगर निगम का अतिक्रमण पर एक्शन, बेनियाबाग से हड़हा सराय तक सड़कें खाली
सड़क जाम की शिकायत पर प्रवर्तन टीम ने हटाया दुकानदारों का सामान; कार्रवाई के दौरान हुई नोकझोंक
वाराणसी, 21 सितम्बर । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में बेनियाबाग चौराहे से लेकर हड़हा सराय मार्केट तक नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने साेमवार
काे अतिक्रमण काे साफ कराया। कार्रवाई के दाैरान प्रवर्तन टीम से दुकानदारों ने नोक झोंक भी की, लेकिन पुलिस बल के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा। नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दुकान चला रहे दुकानदारों का सामान वाहनाें में भरकर लाेगाें के लिए परेशानी का सबब बने बेतरतीब अतिक्रमण काे
हटाया।
नगर निगम के एक्शन की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि आज बेनियाबग क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध वाराणसी नगर निगम ने प्रभावी अभियान चलाया है। सड़क जाम की शिकायत पर नगर निगम ने यह एक्शन लिया है। सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट चलाया जा रहा था। सड़क पर गिट्टी, बालू, ईंट रखकर खुलेआम बिक्री से सुगम यातायात के मार्ग में बाधा बने हुए थे।
उन्होंने कहा कि नगर निगम की निर्णायक कार्यवाही से सड़क पर कब्जा करने वालों को सबक मिलेगा। नगर निगम सुगम मार्ग उपलब्ध करवाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। यातायात सुगम होगा, तभी हड़हा सराय के मार्केट तक ग्राहक पहुंच पाएंगे। साथ ही, स्थानीय निवासियों को अपने आवास तक जाने में सुविधा होगी।