स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सजा जरूर होगी : आशुतोष
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सजा जरूर होगी : आशुतोष
शिकायत कर्ता आशुतोष ने बुधवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जेल जाना तय है। उनके इस घिनौने कृत में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। मुकुंदानंद, अरविन्द तथा महराज के करीबी राजनीतिक हस्तियों की पूरा एक लम्बी सूची है। यह जांच के दौरान खुलेगा। उन्होंने दावा किया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम में आने वाले दान के रूपयों में भी हेराफेरी की गई है। यदि जांच एजेंसियों ने सही ढंग से जांच किया तो एक संगठित अपराध एवं बड़े भ्रष्टाचार का राज खुलेगा। इनके इस अवैध एवं घिनौने अपराध में एक महिला भी शामिल है। सभी साक्ष्य की सीडी उपलब्ध है। इतने सबूत हैं कि इन्हें आजीवन कारावास ही नहीं फांसी की सजा भी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि आशुतोष ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसकी जांच चल रही है। हालांकि आशुतोष पर भी इस दौरान तमाम आरोप लगे हैं।