सुभासपा कार्यकर्ताओं ने अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने की उठाई मांग
सुभासपा कार्यकर्ताओं ने अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने की उठाई मांग
मुरादाबाद, 19 जून सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की जिला इकाई ने गुरुवार को जिला आबकारी भवन पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिले में अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
जिला आबकारी अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में सुभासपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में अवैध शराब का धंधा तेजी से फैल रहा है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों के पास संचालित गैर-मानक शराब दुकानों पर कार्रवाई करने की मांग की।
सुभासपा के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से कच्ची शराब का उत्पादन और बिक्री बड़े पैमाने पर की जा रही है। उन्होंने स्थानीय आबकारी अधिकारियों की मूक सहमति और मिलीभगत की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि यह कार्य आम जनमानस की सुरक्षा, युवा पीढ़ी के भविष्य और सामाजिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।
सुभासपा ने ज्ञापन देते हुए मांग की कि कच्ची शराब की बिक्री में लिप्त लोगों की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। सभी गैर-मानक दुकानों को सील कर नियमानुसार संचालन सुनिश्चित किया जाए। धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों, कॉलोनियों व पार्कों के 100 मीटर दायरे में स्थित शराब की दुकानों को तत्काल हटाया जाए तथा आबकारी विभाग की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। सुभासपा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इस मौके पर आशु सिक्का, राजकुमार सिंह, गौरव कुमार, आकाश शर्मा, अमित चौधरी, मनोज कुमार जाटव, जिला सचिव आलोक कुमार, मोनू सैनी, गोविंदा निहाल, राहुल ठाकुर, सलीम अंसारी, दीपक पाल, मन्नान, अबुजर, अज्जू, शाहदेव, कृष्ण, नानू, शनि, मनुज जैन, अक्षत गोयल, सत्यम, मनीष जैन, डेनी जैन, खालिद हुसैन, हर्ष गौतम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विस्तारित जानकारी:
- ज्ञापन में उठाए गए मुख्य मुद्दे:
- जिले में अवैध शराब के कारोबार का तेजी से प्रसार
- शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों के पास गैर-मानक शराब दुकानों का संचालन
- कच्ची शराब का अवैध उत्पादन और बिक्री
- स्थानीय आबकारी अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका
- सुभासपा की मांगें:
- कच्ची शराब की बिक्री में लिप्त लोगों की जांच और कठोर कार्रवाई
- गैर-मानक दुकानों को सील करना और नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करना
- धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों, कॉलोनियों और पार्कों के 100 मीटर के दायरे में स्थित शराब की दुकानों को हटाना
- आबकारी विभाग की भूमिका की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
- चेतावनी: यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
- उपस्थित कार्यकर्ता: कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं के नामों का उल्लेख।