मुरादाबाद में शिवसेना (शिंदे गुट) ने धूमधाम से मनाया 59वां स्थापना दिवस

मुरादाबाद में शिवसेना (शिंदे गुट) ने धूमधाम से मनाया 59वां स्थापना दिवस

मुरादाबाद में शिवसेना (शिंदे गुट) ने धूमधाम से मनाया 59वां स्थापना दिवस

मुरादाबाद, 19 जून (। शिवसेना (शिंदे गुट) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख गुड्डू सैनी के नेतृत्व में गुरुवार को पार्टी का 59वां स्थापना दिवस जिले में विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर शिवसैनिकों ने सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसके साथ ही, उन्होंने सामाजिक सरोकार दिखाते हुए रेलवे स्टेशन, वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रम जैसे स्थानों पर लड्डू, फल और शरबत का वितरण किया।

जिला प्रमुख गुड्डू सैनी ने शिवसेना के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 19 जून 1966 को महाराष्ट्र के मुंबई स्थित दादर के शिवाजी पार्क में शिवसेना की स्थापना हुई थी। उन्होंने बताया कि बाला साहेब ठाकरे के पिता स्व. प्रबोधनकार ठाकरे ने इस संगठन को 'शिवसेना' का नाम दिया था। तभी से शिवसेना का काफिला बढ़ता गया और पार्टी के पदाधिकारियों ने समाज के हित में लगातार कार्य किया। उन्होंने कहा कि शिवसेना की सामाजिक नीतियों से प्रभावित होकर लोग जुड़ते रहे और इस प्रकार यह संगठन पूरे हिंदुस्तान में फैल गया।

महानगर प्रमुख मनोज कुमार ने जानकारी दी कि महानगर के लगभग 25 वार्डों में शिवसेना का स्थापना दिवस मनाया गया। महानगर के विभिन्न वार्डों में शिवसैनिकों ने जगह-जगह शिविर लगाकर भोजन वितरित किया। इसके अतिरिक्त, समाज के हित में कार्य करने वाले स्थानीय नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।

शिवसेना के राज्य सचिव रामप्रसाद प्रजापति ने बताया कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिवसेना के स्थापना दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना 80 प्रतिशत समाज सेवा और 20 प्रतिशत राजनीति करती है, जिसका उद्देश्य समाज का कल्याण और विकास है।

इस अवसर पर बाबा कुशल सिंह, राकेश कुमार प्रजापति, कपिल कुमार, प्रमोद सागर, मुकेश वर्मा, मुनेश सैनी, बाबू सैनी, अतुल कुमार, जिला उप प्रमुख हरकिशोर सैनी, विशाल सैनी, रंजीत कश्यप, बाबू सैनी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी के सिद्धांतों और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।