भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है : रंजना पाल

भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है : रंजना पाल

भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है : रंजना पाल

प्रयागराज, 06 नवंबर । इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों के तृतीय सेमेस्टर सत्र 2026-27 की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बीए, बीएससी और बीकॉम के विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम के अनुसार विश्वविद्यालय की वेबसाइट और समर्थ पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी शुक्रवार को विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने दी।

उन्होंने बताया कि बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। वहीं, बीए और बीएससी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय के प्रवेश पत्र संबंधी पोर्टल पर जाना होगा।

परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि समर्थ पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित विद्यार्थी निर्धारित गूगल फार्म के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय ने अलग से शिकायत प्रपत्र भी उपलब्ध कराया है।

विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने बताया कि स्नातक तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज विवरण की जांच कर लें। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं।