स्कूल बस की टक्कर से छात्र की मौत
स्कूल बस की टक्कर से छात्र की मौत
प्रयागराज, 25 फ़रवरी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में बुधवार को स्कूल बस की टक्कर से छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि हादसे में कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी पवन कुमार पटेल (18) पुत्र गया प्रसाद की जान चली गई। हादसे के बाद पहुंचे परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रहा है। हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। घर से कम्प्यूटर की कोचिंग करने के लिए साइकिल से गया। वापस लौटते समय रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।