संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप

जालौन, 21 जून  । जिले के रेंढर थाना क्षेत्र के गांव कसीस में शनिवार को एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।


रेंढर थाना क्षेत्र के गांव कसीस में ससुराल में गर्भवती मीनाक्षी (20) की मौत के मामले में मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता मनोज और भाई सोनू प्रजापति का कहना है कि ससुराल वाले लगातार धन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी मीनाक्षी की हत्या कर दी।

क्षेत्राधिकारी राम सिंह ने बताया कि

पुलिस ने मृतका के परिजनों (मायके वालों) का बयान दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिससे मौत का सही कारण पता चल सके। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हैं।