प्रयागराज: नए यमुना पुल से युवक ने लगाई छलांग, मौत
प्रयागराज: नए यमुना पुल से युवक ने लगाई छलांग, मौत
प्रयागराज, 09 मार्च । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कीडगंज थाना क्षेत्र के नया यमुना पुल से सोमवार को एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही कीडगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मृतक की पहचान शुभम शर्मा (28) निवासी बघाड़ा, कर्नलगंज के रूप की। शुभम बिजली विभाग में कार्यरत था और कुछ समय से उसकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। सोमवार को वह नए यमुना पुल पर पहुंचा और पुल से नदी में कूदकर अपनी जान दे दी।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।