योग के रंग में रंगी पुलिस, परेड ग्राउंड में गूंजा करो योग, रहो निरोग
योग के रंग में रंगी पुलिस, परेड ग्राउंड में गूंजा करो योग, रहो निरोग
मीरजापुर, 21 जून । 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र पूनम एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के महानिदेशक डॉ. वेदपति मिश्र शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। योग गुरु ज्वाला सिंह ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए “करो योग, रहो निरोग” का संदेश दिया।
इस दौरान योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर भी प्रकाश डाला गया तथा सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर पुलिस उपमहानिरीक्षक पूनम ने मुख्य अतिथि डॉ. वेदपति मिश्र तथा पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने योग गुरु ज्वाला सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
त किए। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने भी अपने कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया।
दूसरी ओर, गंगा तट पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में विदेशी पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। वेदपाठी बटुकों के साथ विदेशी सैलानी योग साधना करते दिखाई दिए, जिससे भारतीय योग परंपरा की वैश्विक स्वीकार्यता का संदेश मिला। वहीं, रेलवे पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में जीआरपी के जवानों और अधिकारियों ने वाराणसी जंक्शन परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। काशी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह पौ—फटने से लेकर सुबह आठ बजे तक देखने को मिला। शिव की नगरी, जिसे अनादि काल से 'आनंद-कानन' (आनंद का वन) कहा जाता है ने एक बार फिर योग के माध्यम से विश्व को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया।