अतीक के अलीना सिटी एवं आस पास हो रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चला पीडीए का बुलडोजर

अतीक के अलीना सिटी एवं आस पास हो रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चला पीडीए का बुलडोजर

अतीक के अलीना सिटी एवं आस पास हो रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चला पीडीए का बुलडोजर

प्रयागराज, 10 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने माफिया अतीक अहमद के करीबीयो पर फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया हैं। पीडीए ने शुक्रवार को अतीक के ड्रीम प्रोजेक्ट अलीना सिटी और उसके आसपास क़ी जा रही अवैध प्लाटिंग क़ो ध्वस्त किया।

पीडीए उपाध्यक्ष अमित पाल शर्मा ने बताया कि करेली के अलीना सिटी फेज़ 1 में नूर हमज़ा,सुल्तान अली,आदिल बाबू,शराफत शारिक,मोहम्मद हमज़ा,नदीम,सोनू और सर्वर, ने बिना ले आउट पास कराये प्लाटिंग क़ी थी । जिसे पीडए की प्रवर्तन टीम ने बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया।

इसी तरह अलीना सिटी फेज़ 2, में मुजम्मिल, अरशद,मुबारक, निज़ाम,हाशिम,मोहम्मद सलीम,ताहिर, रूमी,रियाज़, गुड्डू बक्शी,मोहम्मद रफीक,ज़हूर अहमद,और साकिना ने प्लाटिंग क़ी थी, इनकी भी प्लाटिंग क़ो बुलडोज़र से गिराया गया। पीडीए ने उक्त सभी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराएगी।

पीडीए के सचिव अजित कुमार सिंह का कहना हैं क़ी जांच मे कई अन्य इलाकों क़ो भी चिन्हित किया गया हैं। जहां अवैध प्लाटिंग को जमींदोज किया जाएगा।