गंगा दशहरा के अवसर पर वाराणसी के घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

गंगा दशहरा के अवसर पर वाराणसी के घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

गंगा दशहरा के अवसर पर वाराणसी के घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

वाराणसी, 25 मई । गंगा दशहरा के पावन अवसर पर वाराणसी के घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई और सूर्य भगवान को जल अर्पित कर पुण्य अर्जित किया। नौतपा के कारण सुबह दस बजे तक तेज धूप होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं पड़ा।

गंगा स्नान कर निकले शिवगंगा दैनिक प्रभात फेरी के संगठन प्रमुख नरेंद्र नाथ वाजपेई ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर डुबकी लगाने से वर्ष भर के पुण्य मिल जाते हैं। वाराणसी में गंगा में डुबकी लगाने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। आज भी सुबह से ही यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमी है। उनके संगठन के लोग प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाल के गंगा स्नान करने आते हैं। आज विशेष रूप से उन लोगों ने भजन कीर्तन करते हुए गंगा स्नान किया है।

गंगा नदी के किनारे शीतला घाट पर मंदिर के महंत बाबू महाराज ने कहा कि वह मां गंगा की पूजा की गई है और सायंकाल दिव्य आरती कराई जाएगी। गंगा अपनी शीतलता से नौतपा की गर्मी को शांत कर रही है। श्रद्धालुओं को अपने जल धारा से पुण्य प्रताप दे रही है।

गंगा स्नान करने आए भाजपा नेता अशोक और उनके परिजन ने कहा कि वह वर्ष में एक बार गंगा दशहरा के अवसर पर यहां डुबकी लगाने आते हैं। साथ में सूर्य भगवान को जल देकर वर्ष भर सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। गंगा मैया परिवार को सुखी बनाएं, यही प्रार्थना कर वे जा रहे हैं।