उप्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भााजयुमाे ने निकाली बाइक रैली
उप्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भााजयुमाे ने निकाली बाइक रैली

मुरादाबाद, 10 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महानगर मुरादाबाद द्वारा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
रितेश गुप्ता ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून- व्यवस्था से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक हर क्षेत्र में प्रदेश ने नई ऊँचाइयों को छुआ है। युवाओं की यह ऊर्जा और भागीदारी दर्शाती है कि आने वाला भविष्य और भी उज्ज्वल होगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि इस रैली के माध्यम से भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है। युवा मोर्चा का यह जोश और समर्पण भाजपा संगठन की मजबूती का प्रतीक है।
युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने कहा कि यह बाइक रैली हमारे युवाओं के जोश और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति विश्वास का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार में प्रदेश ने जो प्रगति की है, उसे जन-जन तक पहुँचाने का जिम्मा युवा मोर्चा दृढ़ता से निभा रहा है।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व प्रवासी सिद्धार्थ युगल, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष व युवा मोर्चा प्रभारी विशाल त्यागी ने भी संबोधित किया। बाइक रैली में पर भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, भाजपा महानगर महामंत्री दिनेश शीर्षवाल व कमल गुलाटी, दिनेश सिसोदिया, शशि किरन, सुनीता शर्मा, राजेश रस्तोगी, भाजयुमो महामंत्री अभिषेक राठौर व गुड्डू सैनी, मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता, अभिषेक ठाकुर, शिवा प्रजापति, गौरव द्रविड़, उदित शर्मा, सुवंश अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, विभोर भटनागर, सुमित कुमार, हितेश सैनी, महेश सैनी आदि युवाओं सैकड़ों की संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।।