कटिहार जिले के सात विधानसभा सीट में एनडीए ने छह सीट जीती और एक पर महागठबंधन
कटिहार जिले के सात विधानसभा सीट में एनडीए ने छह सीट जीती और एक पर महागठबंधन
कटिहार, 14 नवम्बर। कटिहार जिले सात विधानसभा सीट में से एनडीए ने छह सीट पर जीत दर्ज की । जबकि महागठबंधन के खाते में सिर्फ एक सीट गई। तिनगाछिया बाजार समिति के मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विधानसभावार चुनाव परिणाम इस तरह है:
भाजपा के तारकिशोर प्रसाद ने 100255 मत लाकर वीआईपी के सौरभ अग्रवाल से 22154 मत से जीत दर्ज की है। बरारी से जदयू के बिजय सिंह 109884 मत लाकर कांग्रेस के तौकीर आलम से 10984 मत से जीत, कदवा से जदयू के दुलाल चंद गोस्वामी 99274 मत लाकर कांग्रेस के शकील अहमद से 18368 मत से जीत, कोढ़ा से भाजपा के कविता पासवान 123495 मत लाकर कांग्रेस के पूनम पासवान को 22257 मतों से जीत, प्राणपुर से भाजपा के निशा सिंह 107525 मत लाकर राजद के इशरत प्रवीण से 7748 मत से जीत,
बलरामपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संगीता देवी 80458 मत लाकर एआई एमआईएम के आदिल हुसैन से 388 मत जीत हासिल की तथा मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मनोहर सिंह 114488 मत लाकर जदयू के शम्भू सुमन से 15071 मत से जीत दर्ज की ।