नोएडा श्रमिक आंदोलन : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गिरफ्तार पत्रकार की याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा

प्रयागराज, 29 मई । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नोएडा श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामलों में गिरफ्तार वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा की याचिका पर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है।

यह आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय एवं न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह प्रथम की खंडपीठ ने सत्यम वर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नक़वी, अधिवक्ता शाश्वत आनंद व अंकुर आज़ाद को सुनकर दिया है। सुनवाई के दौरान याची की ओर से उसकी गिरफ्तारी, हिरासत और निरंतर न्यायिक अभिरक्षा की वैधानिकता पर सवाल उठाए गए।

गौरतलब है कि सत्यम वर्मा को नोएडा के फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में हुए श्रमिक आंदोलन, हिंसा व आगजनी से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया गया था। उनकी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में गिरफ्तारी, हिरासत और बाद की अभिरक्षा को चुनौती दी गई है। कहा गया है कि गिरफ्तारी के दौरान संविधान व कानून में निर्धारित प्रक्रियाओं और व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े सुरक्षा उपायों का पालन नहीं किया गया।