तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कानपुर, 20 मई । उत्तर प्रदेश के कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की पड़ताल में जुड़ गई है।

कौशांबी जिले के अनेठा कैमा गांव के रहने वाले संजय (48) प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। घर में पत्नी माया और बेटी काजल है। दो दिन पहले वह जगदीशपुर स्थित अपनी ससुराल आए थे। आज सुबह जब वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक के पास से 50 हजार रुपये नगद मिले थे। जिन्हें परिजनों को सौंप कर मामले में अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।