कतर्नियाघाट में गोद से बच्चे को खींच रहे तेंदुए से भिड़ी मां, 15 मिनट के संघर्ष में हार मान कर जंगल की ओर भागा

बहराइच, 21 मई। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियघाट रेंज अन्तर्गत बरखड़िया बीट के तेलियनपुरवा गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक घटना हुई। गन्ने के खेत के पास सड़क किनारे अपने बच्चे के साथ बैठी महिला मीना पत्नी हीरालाल उम्र 32 वर्ष पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ अचानक गन्ने के खेत से निकला और उसके 5 वर्षीय पुत्र मोहित को खींचकर ले जाने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ने बच्चे को बचाने के लिए तेंदुए से करीब 10 मिनट तक संघर्ष किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास बैठे ग्रामीण भी दौड़े। लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने शोर मचाया तब तेंदुआ बच्चे को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया।

इस हमले में महिला और एक ग्रामीण उमेश पुत्र बिंद्रा उम्र 26 वर्ष को भी तेंदुए ने घायल कर दिया। तेंदुए के पंजे और दांत से महिला के हाथ-पैर और पीठ पर गहरे जख्म हैं। बच्चे को भी खरोंचें आई हैं। सभी घायलों को पीएचसी सुजौली भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टरों ने उसे सीएचसी मिहींपुरवा रेफर में कराया गया है।

सूचना पर कतर्नियाघाट वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेन्जर ने बताया कि टीम मौके पर भेजी गई है घायलों का इलाज कराया जा रहा है। लोगो को अलर्ट कर दिया गया है।