नोएडा की फैक्ट्री में काम करते समय एक व्यक्ति की ऊंचाई से गिरकर मौत
नोएडा की फैक्ट्री में काम करते समय एक व्यक्ति की ऊंचाई से गिरकर मौत
नोएडा, 21 मई । उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर- 63 क्षेत्र के सी- ब्लॉक में स्थित फैक्ट्री में ऊंचाई से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि किमा उर्फ सज्जा (46) पुत्र मेहंदी हसन सेक्टर 63 के सी- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में काम करते थे। वह मूल रूप से जनपद कानपुर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को कंपनी में काम करते समय वह ऊंचाई से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसके अलावा एक अन्य घटना के बारे में थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि राजेंद्र लाल (55) पुत्र बच्ची सिंह सेक्टर 63 के सी- ब्लॉक में बीती रात को बैठे थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।