कानपुर पुलिस : यूपी-112 को मिेले 20 दोपहिया वाहन

कानपुर पुलिस : यूपी-112 को मिेले 20 दोपहिया वाहन

कानपुर पुलिस : यूपी-112 को मिेले 20 दोपहिया वाहन

कानपुर, 02 फरवरी । उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में यूपी-112 आपात सेवाओं के अंतर्गत कमिश्नरेट कानपुर पुलिस को त्वरित पुलिसिंग को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से 20 नए दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल आपात स्थितियों में पुलिस की त्वरित पहुंच और प्रभावी कार्रवाई को और मजबूत करेगी।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट कानपुर के पास पूर्व में यूपी-112 के अंतर्गत 46 दोपहिया वाहन उपलब्ध थे। अब 20 नए दोपहिया वाहन मिलने के बाद कुल संख्या बढ़कर 66 हो गई है। ये सभी वाहन वर्तमान में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और शहर के विभिन्न इलाकों में तैनात किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन विशेष रूप से संकरी गलियों, घनी आबादी वाले क्षेत्रों और ट्रैफिक जाम की स्थिति में बेहद उपयोगी साबित होते हैं। इनके माध्यम से पुलिस कर्मी कम समय में घटनास्थल पर पहुंचकर आमजनमानस की शिकायतों को तुरंत अटेंड कर सकेंगे। इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

यूपी-112 का मोटो “त्वरित पुलिस आपके द्वार” को प्रभावी रूप से लागू करने में ये दोपहिया वाहन अहम भूमिका निभाएंगे। यह व्यवस्था जनता को त्वरित, सुरक्षित और भरोसेमंद पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।