एसीपी काे दिव्यांग पार्टी ने मांगपत्र सौंपा

एसीपी काे दिव्यांग पार्टी ने मांगपत्र सौंपा

एसीपी काे दिव्यांग पार्टी ने मांगपत्र सौंपा

कानपुर, 3 नवंबर  राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने पदाधिकारियों के साथ साेमवार काे सहायक पुलिस आयुक्त पनकी को मांगपत्र सौंपा। इसमें दिव्यांगजन अधिनियम 2016 सभी थानों में लागू करने, दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के फ्लेक्स बोर्ड सभी थानों में लगाने, मुकदमा अपराध संख्या 0418 में दिव्यांगजन अधिनियम की धारा बढ़ाने व दिव्यांग उत्पीड़न की दर्ज रिपोर्ट में आरोपित की गिरफ्तारी करने की मांग की गई है।

एसीपी शिखर ने ज्ञापन लेते हुए पनकी सर्किल में दिव्यांगजन अधिनियम 2026 तत्काल लागू करने,दिव्यांगजन अधिनियम की धारायें बढ़ाने एवं दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के प्रचार-प्रसार के लिए फ्लेक्स बोर्ड लगवाने का आश्वासन दिया है।---