मेहनत और ईमानदारी के मंत्र से काम कर रही दिल्ली सरकार : रेखा गुप्ता

मेहनत और ईमानदारी के मंत्र से काम कर रही दिल्ली सरकार : रेखा गुप्ता

मेहनत और ईमानदारी के मंत्र से काम कर रही दिल्ली सरकार : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 08 मार्च । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से दिल्ली को 33,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दिए जाने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने आज दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन और तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास किया। इसमें मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन (पिंक लाइन) और दीपाली चौक से मजलिस पार्क सेक्शन (मैजेंटा लाइन) का उद्घाटन शामिल है। इसके अलावा फेज-5ए के अंतर्गत- रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर, एरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक का कॉरिडोर और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक के कॉरिडोर का शिलान्याय किया। ये परियोजनाएं 18,300 करोड़ रुपये से अधिक की हैं।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के बुराड़ी स्थित डीडीए मैदान पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मेहनत और ईमानदारी के मंत्र से काम करके दिल्ली सरकार ने एक साल पूरा किया। केंद्र सरकार की मदद से दिल्ली सरकार राजधानी में प्रदूषण और जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठा रही है। 50 वर्षों के बाद दिल्ली में प्रदूषण और जलभराव की समस्याओं से निपटने के लिए जल निकासी का नया मास्टर प्लान शुरू किया गया है। अटल कैंटीन के माध्यम से सभी को पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो परियोजनओं का उद्घाटन कर महिलाओं के लिए सुरक्षित सफर की सौगत दी है। प्रधानमंत्री के 'मेरी पूंजी, मेरा अधिकार' पहल को आगे बढ़ते हुए दिल्ली सरकार ने 2 मार्च को 40,000 से अधिक लाडली योजना की बेटियों को 100 करोड़ से अधिक की राशि सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित की।