प्रयागराज पुलिस के हत्थे चढ़ा पच्चीस हजार का ईनामी बदमाश

प्रयागराज पुलिस के हत्थे चढ़ा पच्चीस हजार का ईनामी बदमाश

प्रयागराज पुलिस के हत्थे चढ़ा पच्चीस हजार का ईनामी बदमाश

प्रयागराज, 13 मई। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित शिवकुटी थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को पच्चीस हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।

गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के सहजीपुर गांव निवासी विजय भारतीया पुत्र स्वर्गीय मायाराम भारतीया है। इसके खिलाफ प्रयागराज के थाना सिविल लाइंस, फाफामऊ, झूंसी, दारागंज एवं जार्जटाउन थानों में लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके खिलाफ शिवकुटी थाने में दर्ज गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस इसकी लगातार तलाश में जुटी हुई थी। गिरफ्तारी के लिए पच्चीस हजार का ईनाम घोषित किया गया है।

शिवकुटी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को रिवरफ्रंट रोड स्थित रामजानकी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीसीपी नगर ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय प्रयागराज में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवकुटी पुलिस ने थाना सिविल लाइंस में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त विजय भारतीया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल वासु सिरोलिया, रिजर्व कांस्टेबल दीपक गौड़ एवं कांस्टेबल सुरेश यादव शामिल रहे।