सड़क हादसे में कारोबारी की मौत

सड़क हादसे में कारोबारी की मौत

सड़क हादसे में कारोबारी की मौत

प्रयागराज, 30 मई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित फूलपुर थाना क्षेत्र में बौड़ाई कोट गांव के पास शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।



पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के निगोहां गांव निवासी प्रेमशंकर वर्मा (६०) वर्मा की मौत हुई है। हादसे की सूचना परिवार को दे दी गई है। पुलिस टीम ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के संबंध जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि वह घर से शनिवार सुबह प्रयागराज शहर के सलोरी में स्थित अपने दूसरे घर जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकले। लेकिन रास्ते में हादसे के शिकार हो गए।