भाविप : भारत को जानो प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर प्रथम
भाविप : भारत को जानो प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर प्रथम
प्रयागराज, 01 नवम्बर । भारत विकास परिषद कालिंदी शाखा द्वारा शनिवार को महर्षि विद्या मन्दिर, कालिंदीपुरम, में भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। प्रश्न मंच कनिष्ठ (कक्षा 6-8) एवं वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9-12) के बच्चों में कराया गया। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में मानस उपाध्याय और आयुष सिंह एवं कनिष्ठ वर्ग में युग सिंह और पावनी श्रीवास्तव महर्षि विद्या मन्दिर प्रथम आए।
यह जानकारी प्रांतीय मीडिया प्रभारी आशीष गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महर्षि विद्या मन्दिर के अलावा गुरु माधव प्रसाद शुक्ल इंटर कॉलेज, गुरु माधव प्रसाद शुक्ल बालिका इंटर कॉलेज और महादेव इंटर कॉलेज नदिन ने भी भाग लिया।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि मुख्य अतिथि महर्षि विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य नितिन प्रधान रहे। इस दौरान सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र और उपहार दिए गए एवं विजेताओं को पुरस्कार भी दिया गया। प्रतिभागी विद्यालयों एवं आतिथेय विद्यालय को स्मृति चिन्ह भी दिये गए। प्रश्न मंच के पर्यवेक्षक प्रांतीय महासचिव अमित श्याम, निर्णयकर्ता प्रांतीय अध्यक्ष आर एस सिंह रहे। संचालन शाखा सचिव मिहिर सिंह एवं सह सचिव राजेश जायसवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शाखा कोषाध्यक्ष कुंवर हनुमत सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रांतीय वित्त सचिव आर पी शर्मा, शाखा अध्यक्ष प्रदीप चक्रवर्ती, तेजस्विनी शाखा के सचिव राजेश जायसवाल, मंगलम शाखा के सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।