अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को, के जी सुरेश होंगे मुख्य अतिथि

अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को, के जी सुरेश होंगे मुख्य अतिथि

अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को, के जी सुरेश होंगे मुख्य अतिथि

आगरा, 15 अगस्त । डा0बी आर अंबेडकर विश्वविद्यालय (पूर्ववर्ती आगरा विश्वविद्यालय) का 91 वां दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को विश्वविद्यालय की खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डाo ओम प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुल 77 मेधावी छात्र/छात्राओं को 117 पदक वितरित किए जाएंगे इनमें से 56 छात्राएं और 21 छात्र हैं। 117 मेडलो में से 76 मेडल छात्राओं को और 41 मेडल छात्रों को मिलेंगे।

144 पीएचडी शोधार्थियों को डिग्री दी जाएगी। अन्य कक्षाओं के 57519 विद्यार्थियों को डिग्री देने की घोषणा भी कार्यक्रम में सम्मिलित है। दीक्षांत समारोह मैं डिग्री,अंक तालिकाओं को तैयार करने, दीक्षान्त पोशाक,सुरक्षा, भाषण आदि की समय से तैयारी पूर्ण करने के लिए 22 समितियों का गठन किया गया है।

सत्र 2024- 25 के लिए प्रदेश में सर्वप्रथम आगरा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है आगरा विश्वविद्यालय की स्थापना। शिक्षा जगत में आगरा विश्वविद्यालय का एक अलग गौरव एवं सम्मान रहा है। इसकी स्थापना सन 1927 में हुई थी, तब इसका क्षेत्र काफी विशाल था विश्वविद्यालय में तत्समय गुजरात, कोलकाता, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान के महाविद्यालय सम्मिलित थे।

कालांतर में शिक्षा की व्यापकता और आवश्यकता को देखते हुए इस विश्वविद्यालय से कई नए विश्वविद्यालय बने। उत्तर प्रदेश में आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों को अलग कर, 1950 में गोरखपुर विश्वविद्यालय, 1965 में मेरठ विश्वविद्यालय,1975 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय तथा बाद में कानपुर विश्वविद्यालय बना। कुछ वर्षों पूर्व 2021 में विश्वविद्यालय के करीब 400 महाविद्यालयों को तोड़कर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना अलीगढ़ में की गई है।