प्रयागराज में नगर निगम की गाड़ी से दबकर मोटरसाइकिल सवार की मौत

प्रयागराज में नगर निगम की गाड़ी से दबकर मोटरसाइकिल सवार की मौत

प्रयागराज में नगर निगम की गाड़ी से दबकर मोटरसाइकिल सवार की मौत

प्रयागराज, 08 सितंबर । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह नगर निगम की गाड़ी की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह खुल्दाबाद थाने की सूचना दी गई कि नगर निगम की कूड़ा ढोने वाली गाड़ी की टक्कर लगने से नुरुल्लाह रोड़ पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मोटरसाइकिल किसी अबरार निवासी करेली के नाम से है। इस संबंध में करेली पुलिस से संपर्क करके पता लगाया जा रहा है। हादसे के नगर निगम की गाड़ी छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया । नगर निगम की गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने भेजा जाएगा। मृतक की पहचान होते ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।