अयोध्या मुंडन कराने जा रहे परिवार सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत, 15 घायल

अयोध्या मुंडन कराने जा रहे परिवार सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत, 15 घायल

अयोध्या मुंडन कराने जा रहे परिवार सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत, 15 घायल

बस्ती 04 मई । उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र स्थित विशुनपुरवा चौकी के पास सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े तीन ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल है। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया।

थाना प्रभारी रुधौली संजय कुमार दुबे ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर के रहने वाले नारायण तिवारी के परिवार में ​बच्चे का मुंडन था। सोमवार सुबह वह पत्नी, परिवार और रिश्तेदारों के साथ तीन ऑटो में बैठकर बच्चे का मुंडन कराने अयोध्या जा रहे थे। ग्राम कोहरा में रहने वाले रिश्तेदार को बैठाने के लिए सभी रुके थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने तीनों ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ​रिश्तेदार ओमप्रकाश की मौत हो गई, जबकि सुशीला, रत्नेश, निर्मला, कुनाल और झीनका सहित 15 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए यातायात व्यवस्था बहाल कराई।-