प्रयागराज इंदिरा मैराथन में सेना के प्रदीप चौधरी ने लगातार दूसरी बार मारी बाजी, महिला वर्ग में नीतू सिंह प्रथम
प्रयागराज इंदिरा मैराथन में सेना के प्रदीप चौधरी ने लगातार दूसरी बार मारी बाजी, महिला वर्ग में नीतू सिंह प्रथम
प्रयागराज, 19 नवंबर । संगम नगरी में आयोजित 41वीं इंदिरा मैराथन में देशभर से आए धावकों ने अपनी दमखम, धैर्य और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 42 किलोमीटर की इस प्रतिष्ठित मैराथन के पुरुष वर्ग में सेना में नायब सूबेदार प्रदीप चौधरी ने लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं महिला वर्ग में नीतू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इस खबर का अपडेट बाद में किया जाएगा।
पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में प्रदीप चौधरी ने निर्धारित दूरी सबसे पहले पूरी कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मुंबई के राज तिवारी ने द्वितीय और उत्तराखंड के निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में नीतू सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। यूपी पुलिस की नीतू ने महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। नीतू प्रयागराज की रहने वाली हैं। वह मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में ही अभ्यास करती हैं संध्या यादव दूसरे स्थान पर रहीं। उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही अन्नू ने तीसरा स्थान हासिल कर पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया।
मैराथन में शामिल धावकों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ दौड़ पूरी की। प्रतियोगिता ने एक बार फिर प्रयागराज की खेल परंपरा और एथलेटिक्स के प्रति लोगों के उत्साह को प्रदर्शित किया। बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने भी धावकों का उत्साहवर्धन किया।
41वीं इंदिरा मैराथन के आयोजन ने शहर में खेल गतिविधियों को नई ऊर्जा दी। हालांकि, आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर कुछ चुनौतियां भी सामने आईं। भविष्य में इस प्रतिष्ठित आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए यातायात प्रबंधन तथा धावकों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
पहली बार हाफ इंदिरा मैराथन 21 किलोमीटर की मैराथन में धावको का काफी उत्साह दिखाई है। धावको की संख्या में वृद्धि हुई है।