प्रयागराज से इंदौर जाने वाली स्पेशल ट्रेन का फफूंद स्टेशन पर होगा ठहराव, 2 अक्टूबर से मिलेगी सुविधा

उत्तर मध्य रेलवे ने सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल ट्रेन को प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त स्टॉपेज दिया। वापसी में झींझक स्टेशन पर भी ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है।

प्रयागराज से इंदौर जाने वाली स्पेशल ट्रेन का फफूंद स्टेशन पर होगा ठहराव, 2 अक्टूबर से मिलेगी सुविधा


प्रयागराज, 16 सितंबर । रेल यात्रियों की सुविधा और जन मांग को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने सूबेदारगंज-इंदौर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फफूंद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव की सुविधा दी है। गाड़ी संख्या 04169/04170 सूबेदारगंज-इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल का यह ठहराव प्रायोगिक आधार पर किया गया है। इसके साथ ही वापसी की गाड़ी संख्या 04170 के झींझक स्टेशन पर समय में भी बदलाव किया गया है।

गाड़ी संख्या 04169 सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक फफूंद स्टेशन पर सुबह 9:25 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 9:27 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04170 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक फफूंद स्टेशन पर दोपहर 3:40 बजे पहुंचेगी और 3:42 बजे रवाना होगी।

वहीं, वापसी की ट्रेन के झींझक स्टेशन पर पहुंचने और रवाना होने के समय में भी परिवर्तन किया गया है। तीन अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक गाड़ी संख्या 04170 झींझक स्टेशन पर अब शाम 4:03 बजे पहुंचेगी और 4:05 बजे रवाना होगी। पहले इसका समय दोपहर 3:55 से 3:57 बजे तक निर्धारित था।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया,“यात्रियों की सुविधा और जन मांग को ध्यान में रखते हुए सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल ट्रेन का फफूंद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। वापसी की ट्रेन के झींझक स्टेशन पर समय में भी संशोधन किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले संशोधित समय सारणी की जानकारी अवश्य ले लें।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना संशोधित समय के अनुसार बनाएं। ट्रेन के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) ऐप अथवा रेल हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त की जा सकती है।