राहुल गांधी मानहानि मामले में हड़ताल के कारण सुनवाई टली , अब 21 अगस्त को होगी बहस

राहुल गांधी मानहानि मामले में हड़ताल के कारण सुनवाई टली , अब 21 अगस्त को होगी बहस

राहुल गांधी मानहानि मामले में हड़ताल के कारण सुनवाई टली , अब 21 अगस्त को होगी बहस

सुलतानपुर, 17 अगस्त । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के एम पी एम एल ए कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले की वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई सोमवार को टल गई। मामले की अगली सुनवाई अब 21 अगस्त को होगी।

वादी के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने सोमवार को बताया कि बार एसोसिएशन की ओर से बुलाई गई एक आपातकालीन बैठक और पारित प्रस्ताव के चलते जिले के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस वजह से कोर्ट में सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति को देखते हुए न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। इस दिन फाइल पेश होने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

मामला कर्नाटक चुनाव के दौरान साल 2018 में राहुल गांधी द्वारा अमित शाह को लेकर की गई एक टिप्पणी से जुड़ा है। इस टिप्पणी से आहत होकर सुल्तानपुर के एमपी/एमएलए कोर्ट में भाजपा नेता विजय मिश्रा ने परिवाद दर्ज कराया था। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद राहुल गांधी पहली बार 20 फरवरी 2024 को कोर्ट में हाजिर हुए थे, जहां कोर्ट ने उन्हें 25-25 हजार के दो मुचलके पर जमानत दे दी थी। इसके बाद, 26 जुलाई 2024 को राहुल ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था। अंतिम बार राहुल गांधी 20 फरवरी 2026 को कोर्ट में अपना पक्ष रखने पहुंचे थे।