संगम नोज पर सिविल डिफेंस का स्वच्छता अभियान, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

सेवा संकल्प अभियान के तहत फूल-माला, निर्माल्य और प्लास्टिक कचरा हटाया गया; लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील।

संगम नोज पर सिविल डिफेंस का स्वच्छता अभियान, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

प्रयागराज, 04 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को सिविल डिफेंस के तत्वावधान में रविवार को संगम नोज पर स्वैच्छिक श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में सिविल डिफेंस के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने सहभागिता कर संगम क्षेत्र की सफाई की और एकत्र कचरे का निस्तारण कराया।

स्वयंसेवकों ने संगम नोज पर बिखरे फूल-माला, निर्माल्य, प्लास्टिक और पॉलीथिन सहित अन्य कचरे को एकत्र किया। इसके बाद कचरे को निर्धारित स्थान पर पहुंचाकर उसका निस्तारण कराया गया। अभियान का उद्देश्य संगम क्षेत्र को स्वच्छ रखने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन एलके अहेरवार, डिवीजनल वार्डन मनी मेहरा, श्रीकृष्ण तिवारी, डिप्टी डिवीजनल वार्डन अजय सिंह, आशीष टंडन, रविशंकर द्विवेदी, आशीष बाजपेयी, राजेंद्र तिवारी ‘दुकान जी’, पूनम गुप्ता, मार्कंडेय राय, संतोष मिश्रा, दुर्गेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रभात मौर्य सहित बड़ी संख्या में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया।

अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की।