अवैध वसूली के आरोप में पीडीए का चपरासी निलंबित, उपाध्यक्ष ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

अवैध वसूली के आरोप में पीडीए का चपरासी निलंबित, उपाध्यक्ष ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

अवैध वसूली के आरोप में पीडीए का चपरासी निलंबित, उपाध्यक्ष ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

प्रयागराज, 20 जुलाई  प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने सोमवार को भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोपों पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक चपरासी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई होटल संचालक से अवैध धन उगाही की शिकायत सामने आने के बाद की गई। यह जानकारी सोमवार को पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने दी।

उन्होंने बताया कि जोन संख्या-4 के उपजोन संख्या-4बी के अंतर्गत मौजा सदियाकला, अरेल स्थित होटल "मुसा इन एंड यूथ विला" को 20 नवंबर 2023 को अनधिकृत निर्माण पाए जाने पर सील किया गया था। इसके बावजूद होटल के संचालन की शिकायतें मिलने पर प्राधिकरण की ओर से लगातार निगरानी की जा रही थी।

इसी दौरान यह शिकायत मिली कि होटल पर भवन/राजस्व की सील लगाने के लिए तैनात चपरासी विकास पाण्डेय ने होटल संचालक से अवैध धन वसूली का प्रयास किया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने तत्काल प्रभाव से विकास पाण्डेय को निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।