प्रयागराज नगर निगम के 500 से अधिक सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान और ESIC योजनाओं की मिली जानकारी

यूनाइटेड मेडिसिटी हॉस्पिटल के सहयोग से लगा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच; नमस्ते योजना के तहत पात्र सफाई मित्रों के कार्ड के लिए पंजीकरण

प्रयागराज नगर निगम के 500 से अधिक सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान और ESIC योजनाओं की मिली जानकारी

प्रयागराज, 10 अक्टूबर । नगर निगम प्रयागराज ने सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के लिए शनिवार को मुख्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया।

यूनाइटेड मेडिसिटी हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज के सहयोग से लगे शिविर में 500 से अधिक सफाई मित्रों की जांच की गई। साथ ही ईएसआईसी कार्ड के लिए आवेदन कराने और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की व्यवस्था की गई।

शिविर में कान, नाक एवं गला रोग, हड्डी रोग और सामान्य चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच कर परामर्श दिया।

सफाई मित्रों को आयुष्मान भारत योजना के तहत कैशलेस उपचार, ईएसआईसी कार्ड से मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं तथा प्रधानमंत्री आवास और उज्ज्वला योजना की जानकारी दी गई। नमस्ते योजना के तहत पात्र सफाई मित्रों के कार्ड के लिए पंजीकरण भी किया गया।

नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य सफाई मित्रों को कार्यस्थल पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सामाजिक सुरक्षा और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।