प्रयागराज में 27 सितंबर को चिराग पासवान का युवा संवाद, ‘यूथ बोले तो...’ कार्यक्रम से होगा आयोजन

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान परेड मैदान में युवाओं से संवाद करेंगे।

प्रयागराज में 27 सितंबर को चिराग पासवान का युवा संवाद, ‘यूथ बोले तो...’ कार्यक्रम से होगा आयोजन

प्रयागराज, 26 सितंबर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से युवाओं से संवाद के लिए ‘यूथ बोले तो...’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम 27 सितंबर को शाम चार बजे परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा। पार्टी की ओर से कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र कुमार मुन्ना ने शनिवार काे बताया कि ‘यूथ बोले तो...’ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के साथ संवाद का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के विचार, सवाल और उनकी अपेक्षाएं समाज और देश के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं से सीधे संवाद कर उनके विचारों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में चिराग पासवान मुख्य वक्ता के रूप में युवाओं से संवाद करेंगे। इसमें युवा वर्ग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पार्टी की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र कुमार मुन्ना ने कहा कि कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता और उनके विचारों को प्रमुखता से सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।