प्रतापगढ़ के अमरपाल मौर्य को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जश्न, आतिशबाजी की

प्रतापगढ़ के अमरपाल मौर्य को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जश्न, आतिशबाजी की

प्रतापगढ़ के अमरपाल मौर्य को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जश्न, आतिशबाजी की

प्रतापगढ़, 17 अगस्त । उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य को साेमवार काे भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। माैर्या की नियुक्ति हाेने की खबर मिलते ही जनपद प्रतापगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर दाैड़ गयी। जगह-जगह उत्साह के साथ जश्न मनाया गया और आतिशबाजी की गयी।

प्रतापगढ़ में भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा अमर पाल मौर्य को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना हम सभी जनपद वासियों के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव और संगठन क्षमता का लाभ पूरे देश में ओबीसी मोर्चे को मिलेगा। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। प्रतापगढ़ भाजपा की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा अमर पाल मौर्य को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर है। यह निर्णय संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, संघर्ष और कार्यक्षमता का सम्मान है। उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा नई मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।

राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह और विधानसभा बाबागंज में पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश सिंह एवं अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र, जिला मंत्री मुदित सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया विशाल सिंह प्रमोद मौर्य, साधु दुबे,उदय शंकर मिश्र विक्रम सिंह, नीरज ओझा, रजत सक्सेना, अभय सिंह, सुनील सरोज, गजराज सिंह, सी पी सिंह, बृजेश पाण्डेय, सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।