प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंदों के बीच सहभोज आयोजित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंदों के बीच सहभोज आयोजित
पटना, 17 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश के तत्वावधान में गुरुवार काे सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश के प्रदेश संयोजक सतीश राजू श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुर्गी बगीचा, स्लम बस्ती, फ्रेजर रोड, पटना में जरूरतमंद लोगों के बीच सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सहयोग और समाज के जरूरतमंद वर्गों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर अतिथि बिहार भाजपा के निवर्तमान महामंत्री राजेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
उन्हाेंने कहा प्रधानमंत्री की सोच थी समाज के अंतिम पायदान तक पार्टी के कार्यकर्ता को जाना चाहिए, उसी क्रम में भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश ने सराहनीय एवं अतुलनीय कार्य किया। उन्होंने सलाम बस्ती के जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर सहभोज का आयोजन किया है ।
माैके पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक मुकेश पासवान सहित अन्य पार्टी नेता माैजूद रहेI