बैंक मैनेजर और कर्मचारियों ने धोखाधड़ी करके महिला की एफडी तोड़ी , आठ लाख रुपये निकालने का आरोप
बैंक मैनेजर और कर्मचारियों ने धोखाधड़ी करके महिला की एफडी तोड़ी , आठ लाख रुपये निकालने का आरोप
नोएडा, 28 जुलाई । साइबर क्राइम थाना में एक महिला ने साेमवार की देर रात काे रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बैंक के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ धोखाधड़ी करके बैंक में जमा कराई गई उनकी एफडी को तोड़कर आठ लाख रुपये उनके खाते से निकाल लिया है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि साेमवार की बीती रात को ग्राम कुरैब निवासी तनवीर की पत्नी गोल्डी ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने इंडसइंड बैंक ब्रांच जेवर में एक अकाउंट खुलवाया। इसमें उन्होंने 30 लाख रुपये एफडी के रूप में जमा कराई थी। पीड़िता के अनुसार बीती पांच अप्रैल को उन्होंने एफडी कराई। बैंक के कर्मचारियों और मैनेजर ने धोखाधड़ी करके उनके सहमति के बिना उक्त एफडी को तोड़कर उनके खाते से 8 लाख रुपये निकाल लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने बैंक मैनेजर से इस बात की शिकायत की तो उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।