नोएडा में कहीं शादी ताे कहीं माेटा मुनाफा दिलाने के लालच के नाम पर सात लोगों से हुई साइबर ठगी

नोएडा में कहीं शादी ताे कहीं माेटा मुनाफा दिलाने के लालच के नाम पर सात लोगों से हुई साइबर ठगी

नोएडा, 07 जुलाई । नोएडा के थाना साइबर क्राइम में एक सोशल मीडिया सर्विस के संचालक ने मंगलवार काे रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनकी कंपनी का कार्ड का गलत इस्तेमाल कर करीब 6 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन कर लिया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर 32 स्थित लॉजिक शॉप ऑफिस टावर मॉल में डीजीएच कंपनी का ऑफिस है। कंपनी के अधिकारी आयुषी श्रीवास्तव ने इस मामले में बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बीती रात को श्रीमती दूर्वा तालुकदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नोएडा एक्सटेंशन स्थित एक सोसाइटी में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया और उन्होंने विभिन्न पॉलिसी में निवेश कर कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। महिला के अनुसार आरोपित ने अपने जाल में फंसाकर उनसे 7 लाख 29 हजार 641 रुपए की ठगी कर ली। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कि एक अन्य मामले में बीती रात को अभिनव त्यागी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात अपराधियों ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसाया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने शेयर मार्केट में इन्वेस्ट किया। शुरुआती दौर में उन्हें कुछ फायदा हुआ। धीरे-धीरे अपराधियों ने अपने जाल में फंसाकर उनसे 5 लाख 39 हजार 350 रूपए की ठगी कर ली है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को सुरुचि कुमारी निवासी ग्रेटर नोएडा वेस्ट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके साथ संपर्क किया तथा उनसे शादी करने का वादा कर उन्हें विभिन्न प्रकार का प्रलोभन दिया। उसने अपनी मजबूरी बताकर उनसे 8 लाख 72 हजार 700 अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि बीती रात को आदेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से कुछ सामान मंगवाया था, जो सामान उन्होंने मंगवाया था वे प्रोडक्ट नहीं आए थे। उन्होंने गूगल से नंबर लेकर सर्विस प्रदाता कंपनी को फोन किया। इसी बीच जगह साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया और उनके खाते से 9 लाख 98 हजार रुपए निकाल लिया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में राम प्रकाश शर्मा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनसे 98 हजार 356 रूपए ठग लिया। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने आईजीएल कंपनी का अधिकारी बनकर उनसे संपर्क किया। उन्होंने कहा कि आपका बिल जमा नहीं हुआ है। आरोपियों ने उनसे एपीके फाइल अपलोड कार्रवाया। जैसे ही उन्होंने फाइल अपलोड किया उन्होंने उनके मोबाइल फोन को हैक कर लिया, तथा उनके साथ ठगी की।

डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को भूपेंद्र किशन जोशी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने खुद को आईजीएल कंपनी का अधिकारी बनकर बात कर उनसे कहा कि आपका बिल जमा नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसने कहा कि आपका कनेक्शन काटा जा रहा है। जब उन्होंने कहा कि हमने आईजीएल का बिल जमा कर दिया तो उसने उन्हें वीडियो कॉल पर बात की उन्होंने वीडियो कॉल पर ही उसे आईजीएल का बिल जमा करने की रसीद दिखाई। पीड़ित के अनुसार इसी बीच आरोपी ने उनके मोबाइल फोन को हैक कर लिया तथा उनके खाते से विभिन्न बार में 9 लाख 77 हजार रुपए निकाल लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि डॉक्टर नेपाल सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन सेक्टर में रहते हैं। उनकी उम्र 66 वर्ष है। उनके अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके साथ धोखाधड़ी कर उनके दो बैंक अकाउंट से करीब 20 लाख रुपए निकाल लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।