देह व्यापार में एक साल से फरार उज्बेकिस्तानी महिला लखनऊ में गिरफ्तार
देह व्यापार में एक साल से फरार उज्बेकिस्तानी महिला लखनऊ में गिरफ्तार
लखनऊ, 12 अगस्त । लखनऊ पुलिस और खुफिया जांच एजेंसी ने देह व्यापार चलाने के आरोप में एक साल से फरार उज्बेकिस्तान की महिला को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। महिला को सुशांत गोल्फ सिटी थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है।
लखनऊ पुलिस कमिश्ररेट की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि उज्बेकिस्तानी महिला लोला कायूमोवा को गोमतीनगर इलाके से मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार किया गया है। वह देह व्यापार चलाने के आरोप में पिछले एक साल से फरार चल रही थी जबकि उसकी दो महिला साथियों को पिछले साल हजरतगंज स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था। दोनों बिना बीजा और पासपोर्ट के यह रहकर एक मसाज पार्लर में काम करती थी। यही से वह देह व्यापार की बुकिंग भी करती थी।
पूछताछ में उन महिलाओं ने लोला कायूमोवा, डा. विवेक का नाम लिया था। उन्होंने बतााय कि लोला और डा. विवेक पहले से एक दूसरे को जानते थे। विवेक ही लोला को लेकर भारत आया था। यहां पर एक कथित पत्रकार त्रिजिन से उसकी जान पहचान हो गई उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। इसके बाद यहां पर उसने देह व्यापार शुरू कर दिया। विदेशी महिलाओं की डिमांड देखकर वह नेपाल और उज्बेकिस्तान से महिलाओं को लालच देकर भारत बुलाने लगी थी। डा. विवेक भी उनका सदस्य था और वह लड़कियों की प्लास्टिक सर्जरी करता था, ताकि लड़कियां कम उम्र की और विदेशी लगे।
डीसीपी दक्षिण मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि यह मामला देहव्यार से जुड़ा हुआ है। इस मामले में जांच एजेंसी और पुलिस विदेशी महिला से पूछताछ कर रही है, जल्द ही इनके नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।